उत्तराखण्डशासन

रूद्रपुर में जाति प्रमाण पत्रों पर सख्त कार्रवाई, एक ही परिवार के पांच प्रमाण पत्र निरस्त करने की संस्तुति

रूद्रपुर, 05 मार्च 2026 । अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित जनपद स्तरीय स्कूटनी कमेटी की बैठक में जाति प्रमाण पत्र से जुड़े तीन प्रकरणों की सुनवाई की गई। बैठक में तहसील गदरपुर क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच जाति प्रमाण पत्रों को निरस्त किए जाने की संस्तुति की गई।
समिति ने तहसील किच्छा क्षेत्र से संबंधित शिकायतकर्ता रवि कुमार द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र पर भी विचार किया। मामले में संबंधित व्यक्तियों के अभिलेखों का पूर्ण सत्यापन तथा उनके पूर्वजों के जाति और निवास संबंधी प्रमाणों की जांच कराने के निर्देश दिए गए। इसके लिए तहसीलदार किच्छा की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है, जिसे 15 दिनों के भीतर स्पष्ट मंतव्य के साथ सत्यापन आख्या प्रस्तुत करने को कहा गया है।
इसके अतिरिक्त माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल में दायर रिट याचिका संख्या 3255/25 हरबंस सिंह बनाम सुंदर कौर के अनुपालन में भी सुनवाई की गई। इस मामले में दोनों पक्षों को अपने-अपने समर्थन में साक्ष्य और अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।
बैठक में उप जिलाधिकारी गौरव पांडेय, ऋचा सिंह, रविंद्र जुवांठा, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, तहसीलदार किच्छा गिरीश त्रिपाठी तथा पटल प्रभारी सचिन काला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित

Related Articles

Back to top button