अपराधउत्तर प्रदेशताज़ा खबर
थाना कैराना पुलिस द्वारा अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध पांच लीटर कच्ची शराब बरामद

कैराना,शामली। मंगलवार रात्रि में पुलिस अधीक्षक एन०पी० सिंह के आदेशानुसार अवैध शराब के अपराध में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी/बरामदगी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कैराना के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कैराना पुलिस द्वारा सचिन पुत्र किरणपाल ग्राम डुंडूखेडा थाना कांधला नामक अभियुक्त को अवैध पांच लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार करने मे महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कैराना पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया है।
रिपोर्ट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।


