उत्तराखण्डहेल्थ

मेगा सिटी हॉस्पिटल झबरेड़ा बना ग्रामीण अंचल की स्वास्थ्य जीवनरेखा

झबरेड़ा 03 मार्च। ग्रामीण क्षेत्र झबरेड़ा और आसपास के सैकड़ों गांवों के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी लंबे समय से एक गंभीर चुनौती बनी हुई थी। गंभीर मरीजों को उपचार के लिए देहरादून, रुड़की या अन्य बड़े शहरों की ओर जाना पड़ता था, जिससे समय, धन और कई बार जीवन तक खतरे में पड़ जाता था।
अब इस समस्या का स्थायी समाधान बनकर सामने आया है मेगा सिटी हॉस्पिटल झबरेड़ा, जो एक अत्याधुनिक मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के रूप में ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रहा है। यहां सभी प्रमुख विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता ने क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा दी है।
अस्पताल के प्रबंधक डॉ. हर्षवर्धन सिंह एक समर्पित चिकित्सक एवं कुशल सर्जन के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने अपने बड़ों की स्मृति में इस अस्पताल की स्थापना कर ग्रामीण अंचल को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं समर्पित की हैं।
अस्पताल की प्रमुख सुविधाएं
➡️ 24 घंटे इमरजेंसी एवं एंबुलेंस सेवा
➡️ मल्टी स्पेशलिटी उपचार सुविधा
➡️ स्त्री एवं प्रसूति रोग (गायनी) विभाग
➡️ सर्जरी, मेडिसिन, बाल रोग सहित सभी प्रमुख विभाग
➡️ आधुनिक तकनीकी मशीनों से सुसज्जित जांच एवं उपचार
➡️ प्रशिक्षित और अनुभवी चिकित्सकों की टीम
अस्पताल के शुरू होने से अब ग्रामीणों को छोटे-बड़े इलाज के लिए शहरों की ओर भटकना नहीं पड़ रहा है। सभी आवश्यक जांच और उपचार एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मेगा सिटी हॉस्पिटल के संचालन से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में ऐतिहासिक परिवर्तन आया है। डॉ. हर्षवर्धन सिंह न केवल चिकित्सा सेवाओं में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि सामाजिक सरोकारों से भी जुड़े हुए हैं और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।
आज मेगा सिटी हॉस्पिटल झबरेड़ा ग्रामीण क्षेत्र के लिए आशा, विश्वास और जीवन का नया केंद्र बन चुका है।

Related Articles

Back to top button