उत्तराखण्डविशेष समाचार
राज्यपाल से प्रख्यात सूफी गायक सतिंदर सरताज की शिष्टाचार भेंट

लोक भवन, देहरादून 02 मार्च 2026। आज लोक भवन में लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से प्रख्यात सूफी गायक सतिंदर सरताज ने शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान कला, संगीत और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। राज्यपाल ने भारतीय सूफी संगीत परंपरा के संरक्षण और प्रसार में श्री सतिंदर सरताज के योगदान की सराहना की तथा कहा कि संगीत समाज में समरसता और सकारात्मक ऊर्जा का सशक्त माध्यम है।
इस अवसर पर वातावरण आत्मीय एवं गरिमामय रहा।



