उत्तर प्रदेशताज़ा खबरहेल्थ

जन कल्याण योग सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में होली मिलन कार्यक्रम फूलों की वर्षा कर बड़ी धूमधाम के साथ मनाया, आज के समय में योग मनुष्य के लिए एक वरदान है – अशोक करियर

शामली। जन कल्याण योग सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में नौ कुएं पर स्थित भूमिया खेड़ा के मंदिर में अशोक करियर की अध्यक्षता में व कुलश्रेष्ठ सैनी के संचालन में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया जिसमें योग के सभी साधकों ने एक दूसरे पर फूलों की वर्षा करते हुए होली की शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उक्त कार्यक्रम में सर्वप्रथम संस्था के संरक्षक अरुण जैन ने भगवान की वंदना कर योग कराया। उसके उपरांत सभी वक्ताओं ने होली के चुटकुले सुनाकर सभी साधकों को हंसने पर मजबूर कर दिया। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अशोक कोरियर ने कहा कि व्यक्तियों का आज के समय में खान-पान के हिसाब से स्वास्थ्य खराब रहता है क्योंकि शरीर द्वारा वह हजम नहीं हो पता है क्योंकि व्यक्ति कसरत नहीं कर पता है इसलिए व्यक्ति को अपने जीवन में योगा करनी चाहिए उससे सारे शरीर की कसरत होती है और खाया पिया भी हजम होता है और स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। योगा इंसान के लिए एक वरदान है उन्होंने कहा जन कल्याण योग सेवा ट्रस्ट द्वारा भूमिया खेड़ा , आनंद भवन, शुगर मिल, आदि पर निःशुल्क योगा करायी जाती है। कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद में मिष्ठान वितरित किया गया इस अवसर पर अरुण जैन – संरक्षक, अशोक कोरियर – अध्यक्ष, कुलश्रेष्ठ सैनी सह-सचिव, उमेश खुरगान – सचिव (मंत्रिया), संजय गर्ग सदस्य, अमन गोयल सदस्य, चरण सिंह सदस्य, राम कुमार (चक्की वाले) सदस्य, देशपाल सदस्य, शिवचरण सदस्य, अरविंद कौशिक सदस्य, रूपेश सदस्य, रेखा देवी सदस्य, पंकज गर्ग सदस्य,
प्रमोद गोयल सदस्य, प्रवीण गोत्र सदस्य आदि उपस्थित रहे।

रिर्पोट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

 

 

Related Articles

Back to top button