राष्ट्रीय प्रभारी पंडित के०सी० गौड़ को HONORARY DOCTORATE की उपाधि मिलने से संगठन पदाधिकारियों में खुशी की लहर

शामली। अखिल भारतवर्ष ब्राह्मण सभा पंजीकृत शामली की बैठक बरखंडी पर स्थित वीरो वाला मंदिर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी अरविंद कौशिक की अध्यक्षता में व प्रदीप शर्मा के संचालन में आयोजित की गई जिसमें राष्ट्रीय प्रभारी पंडित के० सी० गौड को HONORARY DOCTORATE की उपाधि से विभूषित होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय प्रभारी जी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा ने कहा कि विगत रविवार को * EWIU * के द्वारा पंडित के.सी. गौड़ राष्ट्रीय प्रभारी अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा (पंजीकृत) को उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए ! HONORARY DOCTORATE ! की उपाधि से विभूषित किया गया। संगठन भगवान परशुराम जी से उनके उज्जवल भविष्य की प्रार्थना करता हैं एवं उनको आत्मीय मंगल कामनाएं देते हुए इसी तरह भगवान परशुराम जी उनको सामाजिक कार्यों में आत्मसात रहने की प्रेरणा देते रहें ऐसी प्रार्थना करता है। बैठक में मुख्य रूप से पंकज शर्मा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, अरविंद कौशिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी, सुशील गौतम, प्रदीप शर्मा, मनोज शर्मा मुकेश गौतम एडवोकेट, सुमित कौशिक आदि उपस्थित थे।
रिर्पोट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।


