मित्र मंडल का भव्य होली मिलन समारोह श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान मंदिर में संपन्न

देहरादून 01 मार्च।
तिलक रोड स्थित श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान मंदिर में मित्र मंडल द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर की विभिन्न सम्मानित संस्थाओं के अति विशिष्ट पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति से आयोजन की शोभा और भी बढ़ गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधान श्री धन प्रकाश गोयल ने सभी उपस्थितजनों को होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अर्चना सिंघल के नेतृत्व में जूनून डांस एकेडेमी के बच्चों द्वारा होली पर आधारित रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने दर्शकों को खूब आनंदित किया।
इसके साथ ही उत्तराखंड के प्रसिद्ध गायक शिखर कुच्छल द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और भाव-विभोर कर दिया। समाज की महिलाओं द्वारा प्रस्तुत की गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा।
कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन संस्था के वरिष्ठ श्री सोम प्रकाश शर्मा एवं श्री प्रदीप नागलिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले सभी कलाकारों को संस्था की ओर से सम्मानित भी किया गया।
आज के कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में दर्जा प्राप्त मंत्री श्री पुनीत मित्तल एवं श्री श्याम अग्रवाल उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त गणमान्य अतिथियों में विशाल गुप्ता, सुनील अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, संजय गर्ग, गोपाल सिंगल, विवेक अग्रवाल, अजय गर्ग, सतीश कंसल, अमित गोयल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
संस्था की ओर से अध्यक्ष धन प्रकाश गोयल, महामंत्री पंकज गुप्ता, कोषाध्यक्ष अजय जैन, प्रदीप नागलिया, विजेंद्र गोयल, दयाल गुप्ता, रामगोपाल गोयल आदि पदाधिकारी एवं सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
समारोह सौहार्द, सांस्कृतिक समरसता और उल्लास के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


