चमोली में आयोजित हुआ विकसित भारत युवा संसद 2026
विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम का विषय- 'आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख' रहा

– कार्यक्रम में जनपद चमोली से 23 प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग
– ऐश्वर्या, मनीषा, विपिन, नेहा जोशी, मंजेश नेगी का चयन विकसित भारत युवा संसद राज्य स्तर के लिए हुआ
चमोली 28 फ़रवरी ।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई पीजी कॉलेज गोपेश्वर के संयुक्त तत्वाधान में विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन किया।
विकसित भारत युवा संसद 2026 कार्यक्रम पीजी कॉलेज गोपेश्वर में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि लक्ष्मण सिंह खत्री (पूर्व सैनिक) उपाध्यक्ष जिला पंचायत चमोली द्वारा युवाओं को संबोधित किया गया। उन्होंने बताया कि हमें अपने लोकतंत्र के लिए सचेत रहना चाहिए ताकि भविष्य में कभी गैर कानूनी ढंग से आपातकाल न लगाया जा सके। श्री खन्नी ने बताया कि संवैधानिक मूल्यों का सभी सम्मान करें और जाति, रंग भेद से ऊपर उठकर जनता के प्रति सेवा भाव रखने वाले प्रत्याशी का चुनाव करें।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर एमपी नागवाल प्राचार्य पी0 जी0 कॉलेज गोपीश्वर ने आपातकाल पर दिए गए संबोधन में कहा – लोकतंत्र की शुरुआत अपने घर से करें हम ज्यादा अनुशासित बने और अपने देश को अंदर से मजबूत करें। लोकतंत्र को बचाये रखने के लिए हम अपने मौलिक कर्तव्यों का पालन करें।
ज़िला स्तर पर आयोजित विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम का विषय- आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख रहा। जिसमें पूरे जिले के 23 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें ऐश्वर्या, मनीषा, विपिन, नेहा जोशी और मंजेश नेगी का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ। जो अब विधान सभा देहरादून में चमोली जनपद के प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में डॉक्टर पीसी मैठानी, पूर्व सलाहकार भारत सरकार, डॉ हिमांशु थपलियाल, राजनीति वैज्ञानिक, शेखर रावत, वरिष्ठ पत्रकार, सुनील पुंडीर, सामाजिक उद्यमी और विवेक सोनी, अजीम प्रेमजी काउंसलर।
इसके साथ ही कार्यक्रम के आयोजक राहुल डबराल, उपनिदेशक, मेरा युवा भारत चमोली और डॉक्टर डीएस नेगी वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी एन एस एस पीजी कॉलेज गोपेश्वर तथा अन्य उपस्थित डॉ प्रेम लता कार्यक्रम सहायक, राजेंद्र प्रसाद कार्यालय सहायक मेरा युवा भारत चमोली सुमन, नरेंद्र स्वयंसेवक आदि।



