उत्तराखण्डजनकल्याणकारी योजना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की घोषणा को किया पुनर्जीवित

देहरादून 27 फरवरी पुष्कर सिंह धामी द्वारा लालकुआं के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के अनुरोध पर विधानसभा लालकुआं क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाए जाने संबंधी पूर्व में विलोपित की गई घोषणा को पुनः जीवित किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
उल्लेखनीय है कि राजस्व विभाग द्वारा पूर्व में मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत विधानसभा लालकुआं स्थित ग्राम बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाए जाने का प्रस्ताव किया गया था। हालांकि, उक्त क्षेत्र के वन क्षेत्र के अंतर्गत होने के कारण वन विभाग के स्तर से भारत सरकार की अनापत्ति प्राप्त करना आवश्यक था। इस प्रक्रिया में अनेक प्रावधान शामिल होने तथा इसमें समय लगने की संभावना को देखते हुए दिनांक 01 जुलाई 2025 को मुख्यमंत्री घोषणाओं की विभागीय समीक्षा बैठक में प्रदत्त उच्चादेशानुसार उक्त घोषणा को राजस्व विभाग की सूची से विलोपित करने का अनुरोध मुख्यमंत्री कार्यालय से किया गया था, जिसके बाद घोषणा को विलोपित कर दिया गया था।
अब मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाए जाने संबंधी घोषणा को पुनः लागू (पुनर्जीवित) किए जाने का अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है। इस निर्णय से क्षेत्रीय जनता में आशा जगी है और लंबे समय से चली आ रही मांग को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button