उत्तराखण्डविशेष समाचार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मध्य कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता की शिष्टाचार भेंट

देहरादून 26 फरवरी । गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में पुष्कर सिंह धामी से Indian Army Central Command के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (GOC-in-C) अनिंद्य सेनगुप्ता ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं लेफ्टिनेंट जनरल सेनगुप्ता के मध्य आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। भेंट के दौरान राज्य एवं सेना के बीच बेहतर समन्वय, आपदा प्रबंधन, सुरक्षा से जुड़े विषयों तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में सहयोग को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य में सेना की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और राज्य सरकार हर स्तर पर सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।


