भारत के राष्ट्र गीत संबंधी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश
देहरादून,26 फरवरी 2026। सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड को प्राप्त Ministry of Home Affairs (भारत सरकार) के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा ने जनपद के समस्त विभागाध्यक्षों एवं कार्यालयाध्यक्षों को भारत के राष्ट्र गीत—आधिकारिक संस्करण—से संबंधित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
अपर जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि भारत सरकार द्वारा यह अपेक्षा की गई है कि जिन अवसरों पर राष्ट्र गीत गाया अथवा बजाया जाता है, उन सभी अवसरों पर जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए।
उन्होंने जनपद स्तर पर स्थित सभी विभागों से अनुरोध किया है कि राष्ट्र गीत के गायन अथवा वादन के संबंध में भारत सरकार द्वारा निर्गत निर्देशों का पूर्णतः अनुपालन कराया जाए, ताकि इसकी गरिमा एवं मर्यादा अक्षुण्ण बनी रहे।


