उत्तराखण्डजनसुनवाई

अम्बेडकर बस्ती में महिला एवं बाल अधिकारों पर जागरूकता शिविर आयोजित

देहरादून,25 फरवरी 2026। जनपद देहरादून में जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में जिला बाल संरक्षण इकाई/जिला प्रोबेशन कार्यालय देहरादून, महिला कल्याण विभाग उत्तराखण्ड द्वारा अम्बेडकर बस्ती, नन्दा की चौकी, प्रेमनगर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इसमें पॉक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम, बाल श्रम, विधवा पेंशन, परित्यक्त महिला पेंशन, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति, स्पॉन्सरशिप योजना, अनाथ प्रमाण पत्र, चाइल्ड हेल्पलाइन, गुड टच–बैड टच, बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं।
उक्त जागरूकता शिविर में अम्बेडकर बस्ती, नन्दा की चौकी, प्रेमनगर क्षेत्र के लगभग 250 बच्चों एवं महिलाओं ने सहभागिता की।
जिला बाल संरक्षण इकाई देहरादून से रश्मि बिष्ट, सम्पूर्णा भट्ट, यशोदा पंवार (संरक्षण अधिकारी), आशा कण्डारी (विधि सह परिवीक्षा अधिकारी), स्वाप्निल जोशी एवं मनोज सिंह (आउटरीच कार्यकर्ता) उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मीना बिष्ट, जिला प्रोबेशन अधिकारी/जिला बाल संरक्षण अधिकारी, देहरादून ने अवगत कराया कि महिलाओं एवं बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु समय-समय पर जनजागरूकता अभियान चलाए जाते हैं और भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button