यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को केयरएज ईएसजी रेटिंग्स से “केयरएज-ईएसजी 1+” रेटिंग, ‘लीडरशीप’ श्रेणी में मिला स्थान

देहरादून,23 फरवरी 2026। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए घोषणा की है कि उसे केयरएज ईएसजी रेटिंग्स द्वारा “केयरएज-ईएसजी 1+” ईएसजी रेटिंग प्रदान की गई है। इस रेटिंग के साथ बैंक को उसके उत्कृष्ट पर्यावरणीय, सामाजिक और अभिशासन (ESG) कार्य-निष्पादन के लिए ‘लीडरशीप’ श्रेणी में स्थान मिला है।
“केयरएज-ईएसजी 1+” रेटिंग, केयरएज द्वारा प्रदान किए जाने वाले सर्वोच्च ईएसजी सम्मानों में से एक मानी जाती है। यह सम्मान यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की संवहनीय बैंकिंग प्रथाओं, उत्तरदायी अभिशासन और सामाजिक रूप से समावेशी पहलों के प्रति उसकी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही, यह बैंक द्वारा अपने व्यवसायिक परिचालन, जोखिम प्रबंधन ढांचे और रणनीतिक निर्णय-निर्माण प्रक्रियाओं में ईएसजी सिद्धांतों के प्रभावी एकीकरण को भी रेखांकित करता है।
यह प्रतिष्ठित रेटिंग निम्नलिखित प्रमुख क्षेत्रों में बैंक के निरंतर प्रयासों को उजागर करती है—
पर्यावरण के अनुकूल ऋण पद्धतियों को अपनाना
वित्तीय समावेशन एवं सामुदायिक विकास पर विशेष ध्यान
सुदृढ़ अभिशासन संरचना और पारदर्शी प्रकटीकरण व्यवस्था
उद्यम-व्यापी जोखिम प्रबंधन में ईएसजी पहलुओं का समावेश
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने कहा कि वह अपनी संवहनीयता रूपरेखा को और सशक्त बनाने तथा भारत के व्यापक ईएसजी एजेंडा में सार्थक योगदान देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बैंक का यह प्रयास दीर्घकालिक मूल्य सृजन के साथ-साथ जिम्मेदार और समावेशी विकास को भी गति देगा।


