महिला मित्र के साथ नैनीताल घूमने आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
नैनीताल 22 फरवरी । कोटद्वार से एक महिला मित्र के साथ नैनीताल घूमने आए युवक की एक होटल में तबीयत बिगड़ने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जाच की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, एक युवक कोटद्वार से अपनी महिला मित्र के साथ नैनीताल घूमने आया था। जो नैनीताल के एक होटल में रुके। देर रात अचानक युवक की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे होटल कर्मचारियों की मदद से बीडी पांडे जिला अस्पताल नैनीताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच पड़ताल के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस भी तत्काल अस्पताल पहुंची और जानकारी जुटाई। वहीं, पुलिस ने युवक और युवती के परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिस पर परिजनों ने बताया कि दोनों उन्हें बताकर बीते दिनों घूमने के लिए नैनीताल गए थे। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा गया। जिसके बाद दोनों के परिजन नैनीताल पहुंचे.।फिलहाल, पुलिस ने जिला अस्पताल से शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। साथ ही मौत किन कारणों से हुई, इसकी जांच में जुट गई है।


