कलियर विधानसभा में जनाधिकार पार्टी कार्यकारिणी विस्तार को लेकर अहम बैठक

हरिद्वार,22 फरवरी। कलियर विधानसभा क्षेत्र स्थित जनाधिकार पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली की उपस्थिति में पार्टी के जनाधिकार को विस्तार देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान पार्टी की विचारधारा और जनहितकारी नीतियों से प्रभावित होकर कई सम्मानित व्यक्तियों ने विधिवत पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में गरिमा ठाकुर जी, अदनान जी, शफीक मलिक जी एवं नौशाद मलिक जी प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रुड़की-हरिद्वार नदीम अहमद जी, प्रदेश प्रवक्ता मास्टर रिज़वान जी, युवा जिला अध्यक्ष सालिम शाह जी, जिला उपाध्यक्ष माजिद राणा जी, जिला उपाध्यक्ष मजाहिद हसन जी, युवा जिला महासचिव आज़म गौर जी, जिला उपाध्यक्ष सोनू अल्वी जी, वरिष्ठ नेता ज्योति राम जी, विधानसभा अध्यक्ष झबरेड़ा फारूक मलिक जी सहित सरफराज जी, नसीम जी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में मौजूद नेताओं ने संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तथा जनसमस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।


