खुड़बुड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह
फूलों की होली, होली गायन और सहभोज के साथ जुटे क्षेत्रवासी

देहरादून 22 फरवरी । खुड़बुड़ा स्थित ऋषि आश्रम में न्यू खुड़बुड़ा विकास समिति द्वारा होली मिलन कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास और पारंपरिक उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फूलों की होली, होली गायन एवं सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय जनता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
इस अवसर पर वार्ड 23 की पार्षद विमला गौड़ तथा वार्ड 22 की पार्षद अनीता गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में समिति के संरक्षक विनोद सिंघल, अध्यक्ष विजेंद्र बंसल सहित कार्यकारिणी के सदस्य नवीन अग्रवाल, मनमोहन सक्सेना, पंकज अग्रवाल, मनीष गुप्ता, आलोक गोयल, सुशील गुप्ता, अरविंद शर्मा, अरुण महावर, संजय उप्पल, गजेंद्र सिंह नेगी, मुकेश रतूड़ी तथा समस्त कार्यकारिणी सदस्य व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि होली मिलन जैसे कार्यक्रम सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और सहभोज में सहभागिता की।

