उत्तराखण्डविशेष समाचार

व्यापारियों ने एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल का किया सम्मान, बाज़ार की समस्याओं पर हुई चर्चा

देहरादून,19 फरवरी 2026 । राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (उत्तराखंड) के सदस्य एवं दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोंन के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर एसएसपी को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिह्न एवं तलवार भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
भेंट के दौरान व्यापारियों ने बाज़ार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन एवं व्यापारिक गतिविधियों को सुचारू बनाने से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने व्यापारियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया तथा कहा कि पुलिस-व्यापारी समन्वय से ही सुरक्षित और सुव्यवस्थित बाज़ार व्यवस्था संभव है।
इस अवसर पर युवा संरक्षक अर्चित डावर, महामंत्री पंकज डिढ़ान, उपाध्यक्ष जसपाल छाबड़ा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। संयोजक मंडल से पुनीत सेहगल, अमरदीप सिंह, हेम रस्तोगी, सुमित कोहली, दीपू नागपाल, अशोक अग्रवाल, केवल कुमार, त्रिवेश खुराना, जसपाल खंडूजा मौजूद रहे।
युवा इकाई की ओर से युवा अध्यक्ष मनन आनंद, युवा महामंत्री दिव्य सेठी, युवा उपाध्यक्ष मनीष मोनी, युवा सचिव रजत गुप्ता व शिवम चौहान, युवा कोषाध्यक्ष अजेय गुजराल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त मीडिया प्रभारी उदित पांडे, स्वर्णकार संघ से गौरव वर्मा, दीपक वर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण कार्यक्रम में शामिल हुए।
व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन के सहयोग से बाज़ार की समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा और व्यापारिक माहौल और अधिक सुरक्षित व अनुकूल बनेगा।

Related Articles

Back to top button