सपा एमएलसी ने किया राज्यपाल के त्रुटि पूर्ण बजट का विरोध – किरण पाल कश्यप

शामली। विधान परिषद में राज्यपाल के बजट अभीभाषण पर बोलते हुए सपा एमएलसी किरण पाल कश्यप ने बजट का विरोध किया और बजट को त्रुटि पूर्ण बताया और कहा की बजट में संशोधन हो ये त्रुटि पूर्ण हे मैं संसदीय अध्ययन समिति का अध्यक्ष हूं और जगह-जगह जिलों पर जाता हूं तो मैंने कई बार जिला स्तर के अधिकारियों से 2025-26 के बजट का जो हिस्सा आज तक आपके द्वारा खर्च किया गया है उसे विभाग वार बनाकर देने के लिए कहा लेकिन किसी भी जिले के अधिकारी ने विभाग बार पूरे खर्च के ब्यौरे को संसदीय अध्ययन समिति को उपलब्ध नहीं कराया है जब बजट का पिछला ज्यादातर हिस्सा खर्च नहीं हुआ है तो आधे से ज्यादा बचा बजट बाकी दिनों में कैसे खर्च होगा वहीं पर्यटन मंत्री को कहा कि मंत्री जी ने दो मूर्ति लगवाई हैं उनका धन्यवाद उन पर छतरी भी लगवाई जाए क्योंकि पक्षी मूर्ति को खराब करते हैं उन्होंने महर्षि कश्यप भगवान विश्वकर्मा और निषाद राज और परशुराम जी की जयंती की छुट्टी तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा 16 फरवरी 2013 को घोषित की गई थी लेकिन योगी जी ने मुख्यमंत्री बनते ही यह छुट्टियां रद्द कर दी थी इन छुट्टियों की बहाली हो और कोई प्रयागराज की घटना का जिक्र करते हुए बताया कि प्रयागराज के उदयराज को पेट्रोल पंप की लूट में फर्जी तरीके से बंद कर दिया था जिसे 20 दिन तक रखा फिर छोड़ दिया गया जिस अधिकारी के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया उस पर कार्रवाई होनी चाहिए क्राइम कम होने का कारण कश्यप ने बताया कि समाजवादी सरकार द्वारा 112 नंबर चलाई गई थी जिसका रखरखाव भी तत्कालीन यूपी सरकार से नहीं हो पा रहा वही एक दिलचस्प गांव का जिक्र करते हुए सपा एमएलसी ने कहा कि बनारस में एक गांव है जिसका नाम सराय मोहना है उस गांव के पास राजस्व के नाम पर एक बिस्सा भी जमीन नहीं है पूरे देश में ऐसा कोई गांव नहीं है जिसके पास राजस्व के नाम पर एक बिस्सा भी जमीन ना हो उक्त की जांच कर कार्यवाही की जानी चाहिए और 9 साल बाद शामली का नाम बजट में पहली बार आया और वहीं किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बजाज शुगर मिल पर किसानों का सबसे ज्यादा बकाया है इस पर कार्यवाही की जानी चाहिए कश्यप समाज के लिए बोलते हुए उन्होंने कहा कि मंत्री जी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में तो काफी मछुआ आवास बनाए हैं लेकिन पश्चिम में कोई आवास नहीं बनाया है पश्चिम में भी मछुआ आवास बनाए जाने चाहिए।
रिर्पोट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।