उत्तर प्रदेशताज़ा खबर

लावा दाउदपुर के जंगल में ट्यूबवेलों पर चोरों का धावा, किसानों को लाखों का नुकसान

चौसाना, शामली। लावा दाउदपुर के जंगल क्षेत्र में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने किसानों के खेतों में लगे ट्यूबवेलों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया। चोर अलग-अलग खेतों से केबल, स्टार्टर और कीटनाशक दवाइयां चोरी कर ले गए, जिससे किसानों में आक्रोश है।

किसान शुभम चौहान की मोटर जलने के कारण मैकेनिक के यहां गई हुई थी, जिस वजह से बोरिंग खुली हुई थी। मौके पर पड़ा करीब 260 फुट केबल, जिसकी कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई जा रही है, चोर चोरी कर ले गए। सनी के ट्यूबवेल से स्टार्टर और बोरिंग की केबल काट ली गई। मुकेश के खेत से केबल के साथ करीब तीन हजार रुपये की कीटनाशक दवाइयां चोरी हुईं। बिल्ला के ट्यूबवेल से लगभग 30 मीटर केबल काट ली गई, जबकि दीपक के ट्यूबवेल की केबल भी चोरी कर ली गई। बताया जा रहा है कि दीपक के ट्यूबवेल पर करीब चार माह पहले भी स्प्रे मशीन, कीटनाशक दवाइयां और केबल चोरी हो चुकी हैं, जिससे इस बार उसे दोहरी मार झेलनी पड़ी है।

सोमवार सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद राजू ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाद में स्थानीय पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। कुछ किसानों ने चोरी की तहरीर चौकी पर दे दी है, जबकि अन्य किसानों द्वारा तहरीर देना अभी बाकी है।

इस संबंध में चौकी प्रभारी संदीप कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

रिर्पोट : चौसाना से शकील राणा के साथ सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

Related Articles

Back to top button