उत्तर प्रदेशताज़ा खबर

मादक पदार्थ सहित एक तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 15.60 ग्राम स्मैक बरामद

झिंझाना,शामली। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सवेरा, नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर’ अभियान के तहत एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने ग्राम केरटू निवासी सन्दीप को 15.60 ग्राम अवैध स्मैक सहित दबोचा। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक की भी जांच की जा रही है।

रिर्पोट : झिंझाना से मौ० हारुन सैफी के साथ सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

Related Articles

Back to top button