उत्तराखण्डराजनीति

16 फरवरी को विशाल राजभवन घेराव की तैयारी तेज, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं की बैठक

देहरादून,4 फरवरी। अखिल भारतीय कांग्रेस के आह्वान पर दिनांक 16 फरवरी 2026 को उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित किए जा रहे विशाल “राजभवन घेराव” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन, 21 राजपुर रोड, देहरादून में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने की।
बैठक में उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने राजभवन घेराव कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई और विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गईं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए निवर्तमान मीडिया प्रभारी श्री राजीव महर्षि ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर उत्तराखण्ड में जनहित के मुद्दों को लेकर यह विशाल राजभवन घेराव आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, विधायक, पूर्व विधायक, एआईसीसी एवं पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, अनुषांगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित राज्यभर से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि राजभवन घेराव के माध्यम से कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की ध्वस्त कानून व्यवस्था, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, बेरोजगारी तथा अन्य ज्वलंत जनसमस्याओं को लेकर सरकार को घेरने का काम करेगी।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी, महिला विरोधी और युवा विरोधी नीतियों से प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है। राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और जनता इस निकम्मी सरकार से छुटकारा चाहती है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 16 फरवरी को होने वाले राजभवन घेराव में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें।
बैठक में निवर्तमान मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, दर्शन लाल, प्रीतम आर्य, प्रशान्त खंडूरी, यशपाल चौहान, सुनित सिंह राठौर, सुलेमान अली, मोहन काला, विपुल जैन, भगवती प्रसाद सेमवाल, सोहन लाल रतूड़ी, अवतार सिंह नेगी, आलोक बगवाडी, मोहन खत्री, सावित्री थापा, अनुराधा तिवाड़ी सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button