उत्तराखण्डविशेष समाचार

गणतंत्र दिवस–2026 पर उत्तराखंड के 12 कर्मियों को वीरता एवं सेवा पदक, आईजी योगेन्द्र सिंह रावत को राष्ट्रपति पदक

देहरादून, 25 जनवरी 2026 । गणतंत्र दिवस–2026 के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड, सिविल डिफेंस तथा सुधारात्मक सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य एवं विशिष्ट योगदान के लिए उत्तराखंड के 12 कर्मियों को वीरता/सेवा पदकों से सम्मानित किया गया है।
इनमें इंस्पेक्टर जनरल श्री योगेन्द्र सिंह रावत को उनकी विशिष्ट एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीएसएम) से अलंकृत किया गया है।
इस अवसर पर देशभर में पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड, सिविल डिफेंस एवं सुधारात्मक सेवाओं से जुड़े कुल 982 कर्मियों को वीरता एवं सेवा पदक प्रदान किए गए हैं।
पदकों का महत्व
राष्ट्रपति पुलिस पदक (PSM): सेवा में विशेष रूप से विशिष्ट एवं अनुकरणीय योगदान के लिए
सराहनीय सेवा पदक (MSM): कर्तव्यनिष्ठा एवं निरंतर उत्कृष्ट सेवा के लिए
पदकों का विभागवार वितरण
कुल 101 राष्ट्रपति पदक (PSM)
पुलिस सेवा – 89
अग्निशमन सेवा – 05
सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड – 03
सुधारात्मक सेवाएं – 04
कुल 756 सराहनीय सेवा पदक (MSM)
पुलिस सेवा – 664
अग्निशमन सेवा – 34
सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड – 33
सुधारात्मक सेवाएं – 25
🏅 उत्तराखंड के पदक विजेता
👉 विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (PSM)
श्री योगेन्द्र सिंह रावत – इंस्पेक्टर जनरल, उत्तराखंड
👉 सराहनीय सेवा पदक (MSM) – सुधारात्मक सेवा
श्री बीरबल यादव – हेड वार्डर, उत्तराखंड
👉 सराहनीय सेवा पदक (MSM) – पुलिस सेवा
श्रीमती ज्योति चौहान – इंस्पेक्टर
श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल – उपाधीक्षक पुलिस
श्री शिवराज सिंह – उपाधीक्षक पुलिस
श्री सुभाष चंद्र – इंस्पेक्टर
श्री साजिद अली – सहायक उप निरीक्षक
👉 सराहनीय सेवा पदक (MSM) – अग्निशमन सेवा
श्री मुकेश कुमार पोखरियाल – लीडिंग फायरमैन
श्री गिरीश चंद्र लोहानी – लीडिंग फायरमैन
👉 सराहनीय सेवा पदक (MSM) – होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस
श्रीमती मीना मोहन शर्मा – सेक्टर वार्डन
श्री रविंद्र मोहन काला – डिप्टी डिविजनल वार्डन
👉 सराहनीय सेवा पदक (MSM) – सीबीआई
श्री धर्मेंद्र – इंस्पेक्टर, सीबीआई (देहरादून शाखा)

Related Articles

Back to top button