उत्तराखण्डराज्य
राज्यपाल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
लोक भवन देहरादून 22 जनवरी, 2026 ।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश एवं प्रदेशवासियों को पराक्रम दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
पूर्व संध्या में जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक महान क्रांतिकारी, प्रखर देशभक्त एवं राष्ट्रवादी व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपनी अद्भुत संगठन क्षमता, अद्वितीय साहस और असाधारण नेतृत्व कौशल के माध्यम से भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा प्रदान की।
राज्यपाल ने कहा कि नेताजी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नेताजी के ओजस्वी विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका नि
भाएं।
