उत्तराखण्डराजनीति

भव्य बाइक रैली के साथ कुलदीप पंत ने संभाला भाजयुमो देहरादून महानगर अध्यक्ष पद

देहरादून, 23 दिसंबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा देहरादून महानगर के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष कुलदीप पंत के पदभार ग्रहण समारोह के अवसर पर एक भव्य बाइक रैली एवं स्वागत–अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धर्मपुर विधानसभा के विधायक विनोद चमोली, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विपुल मंदोली एवं महानगर युवा मोर्चा प्रभारी संकेत नौटियाल ने संयुक्त रूप से बाइक रैली का शुभारंभ किया।
सैकड़ों की संख्या में उपस्थित युवा कार्यकर्ता लॉर्ड वेंकटेश्वर वेडिंग प्वाइंट से रैली के रूप में घंटाघर होते हुए परेड ग्राउंड स्थित भाजपा महानगर कार्यालय पहुंचे। यहां नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष कुलदीप पंत जी का विधिवत पदभार ग्रहण एवं स्वागत अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, रायपुर विधायक उमेश शर्मा “काऊ”, कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर, प्रदेश मंत्री एवं युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी आदित्य चौहान, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विपुल मंदोली, महानगर प्रभारी संकेत नौटियाल, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी गणमान्य अतिथियों ने नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष कुलदीप पंत को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा की गतिविधियों को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की अपेक्षा व्यक्त की।
अपने संबोधन में कुलदीप पंत

ने कहा कि वे युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष के रूप में मिली जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा युवा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन–जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

Related Articles

Back to top button