सीएम धामी की बड़ी कार्रवाई: 15 IPS अधिकारियों के तबादले, कई महत्वपूर्ण पदों में हुआ फेरबदल
देहरादून 12 दिसंबर । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 15 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस सूची में SP से लेकर IG रैंक तक के अधिकारियों को हिला-डुला दिया गया। सबसे बड़ा बदलाव IG योगेंद्र रावत को PHQ की जिम्मेदारी सौंपने का रहा।
तबादलों का खास पहलू यह रहा कि PAC की 40वीं बटालियन और GRP-ATS की जिम्मेदारी संभाल रहीं तृप्ति भट्ट को शासन में अपर सचिव (Jail) के तौर पर स्थानांतरित किया गया है। वहीं इतने बड़े स्तर के फेरबदल के बावजूद किसी भी जिले के कप्तान को नहीं बदला गया, हालांकि संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में कप्तानों की सूची भी बदली जा सकती है।
IG/DIG स्तर पर प्रमुख बदलाव:
IG विम्मी सचदेवा का भार कम किया गया; अब वे केवल प्रोविजनिंग और मोडर्नाइजेशन देखेंगी।
नीरू गर्ग से PAC-ATC हटाकर उन्हें Fire Service की जिम्मेदारी दी गई।
कृष्ण कुमार VK से CID हटाकर उन्हें Radio & Communications सौंपा गया।
मुख्तार मोहसिन को Fire Service से हटाकर GRP का कार्यभार दिया गया।
करण सिंह नगन्याल को Jail और अरुण मोहन जोशी को SDRF से हटाकर CID का कार्यभार दिया गया।
नीलेश आनंद भरने को PAC की जिम्मेदारी दी गई, जबकि सुनील कुमार मीणा को GRP से मुक्त किया गया।
निवेदिता कुकरेती को Fire से हटाकर SDRF का कार्यभार सौंपा गया।
यशवंत को 31वीं PAC (रुद्रपुर) से IRB-1 रामनगर भेजा गया।
रामचंद्रा रामगुरु को PHQ बुलाया गया।
SP स्तर पर बदलाव:
SP सरिता डोभाल अब Intelligence के साथ-साथ ATS की जिम्मेदारी भी देखेंगी।
हरीश वर्मा को SP (R-हल्द्वानी) से हटाकर 40वीं PAC बटालियन, हरिद्वार का कार्यभार दिया गया।
तृप्ति भट्ट को शासन में अपर सचिव (Jail) बनाए जाने के साथ-साथ Fire Service की जिम्मेदारी भी दी गई है।

यह आदेश गृह सचिव शैलेश बगौली के हस्ताक्षर से जारी हुए। दिवाली के तुरंत बाद ही IPS अधिकारियों के तबादले हुए थे, जिसके बाद माना जा रहा था कि कुछ जिलों के कप्तान भी प्रभावित हो सकते हैं। आज की सूची में वे बच गए हैं, लेकिन निकट भविष्य में इन पदों पर भी बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है।


