भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेसी प्रदर्शन को राजनैतिक नौटंकी बताया
जांच जारी, दोषी को सजा मिलेगी, लेकिन कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं: रुचि भट्ट
*प्रकरण की जांच और समस्या का समाधान, दोनों करेगी धामी सरकार: रुचि भट्ट*
देहरादून 9 दिसंबर। भाजपा ने कांग्रेस पर नर्सिंग बेरोजगार और पुलिस विवाद प्रकरण में राजनीति नाटंकी करने का आरोप लगाया है। कहा, जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई, फिलहाल उसकी जांच हो रही है। आगे जो भी दोषी पाया जाएगा, निश्चित कार्रवाई की जाएगी। लेकिन कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नही दिया जा सकता है।
भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए, इसे राजनीतिक नौटंकी करार दिया है। वहीं स्पष्ट किया कि जो दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम नर्सिंग आंदोलनकारी और महिला कांस्टेबल के बीच हुआ, उसकी पूरी जांच की जा रही है। सभी पक्षों से पुलिस प्रशासन द्वारा जानकारी ली जा रही है। अंततः जो भी दोषी पाया जाएगा या जहां भी त्रुटि पाई जाएगी, उसपर उचित कार्रवाई होना निश्चित है। इस पूरे मसले पर किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी का सकती है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी, राज्य का विकास और सुशासन देखकर बौखला गई है। इसलिए प्रत्येक मुद्दे के राजनीतीकरण का प्रयास करती है, जैसा आज उनकी महिला मोर्चा द्वारा किया गया। घटना की जांच पूरी हुए बिना ही कांग्रेस अपने राजनैतिक निष्कर्ष बना लेती है और सिर्फ हंगामा करने के उद्देश्य से प्रदर्शन करती है। प्रदेश की जनता की भांति नर्सिंग बेरोजगारी युवतियां भी कांग्रेस पार्टी की नीति और नीयत से अच्छी तरह वाकिफ है। लिहाजा उनके ऐसी राजनीतिक प्रपंच में नहीं फंसने वाली है। वे जानते हैं कि उनकी समस्या के समाधान पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी की सरकार संवेदनशीलता और गंभीरता से विचार कर रही है। लिहाजा शीघ्र ही उसका भी यथोचित समाधान हो जायेगा, लेकिन कांग्रेस की नकारत्मक राजनीति इसी तरह निर्बाध चलने वाली हैं।


