प्रेमिका पर जानलेवा फायर झोंककर प्रेमी ने गोली मारकर लगाया मौत को गले
गंगोह। गांव सांगाठेडा में प्रेमिका पर जानलेवा फायर झोंककर प्रेमी ने गोली मारकर मौत को गले लगा लिया। प्रमिका को गम्भीर हालत में पीजीआई चंडीगढ में भर्ती कराया गया है।
बताया गया है कि सांगाठेडा बस स्टेंड पर हलवाई की दुकान करने वाले 23 वर्षीय रजत रोहिला के मकान मालिक की किरयाना की दुकान पर बैठने वाली बेटी 16 वर्षीय मन्नो से प्रेमसम्बन्ध बन गये थे। मंगलवार की रात में लगभग 12 बजे रजत तमंचा लेकर दीवार फांदकर उसके घर जा पहुंचा, और लडकी से बलात्कार का प्रयास करने लगा। किया। मन्नों के विरोध व घर में जाग हो जाने से गुस्सायें युवक ने लडकी को तमंचे से फायर कर घायल कर दिया। छाती में गोली लगने से लडकी घायल हो गई। सूचना मिलते ही एसआई नवीन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल अशोक सौलंकी व सीओ मौ. रिजवान भी पहुंच गये। घायल मन्नो को सीएचसी से गम्भीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ रैफर कर दिया गया। आरोपी की तलाश में उसके घर दबिश दी गई। मगर उसके न मिलने पर पुलिस ने कई जगह दबिश दी।
तलाश के दौरान रजत का शव पीरमाजरा रोड पर एक खेत में लहुलुहान हालत में पडा मिला। उसने तमंचे से गोली चलाकर अपनी जान दे दी थी। शव पडे होने की सूचना पर पुलिस ने मौके से तमंचा व कारतूस बरामद किये। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। लडकी के पिता राजकुमार पाल कीघर में घुसकर जानलेवा फायरिंग करके गम्भीर घायल करने व दुष्कर्म के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में आरोपी रजत के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया गया है।
रिर्पोट :- सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी उत्तर प्रदेश।