उत्तराखण्डराजनीति

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया संयोजक एवं सह संयोजकों ने की सीएम धामी से शिष्टाचार भेंट

देहरादून 15 सितंबर। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रमुख मनवीर सिंह चौहान एवं मुख्य प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने प्रदेश मीडिया सह संयोजकों के साथ आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने शुभकामनाएं देते हुए कहा,
आप सभी को मीडिया समन्वय से संगठन के कार्यों को गति देने के साथ सरकार की योजनाओं को भी जनता के बीच ले जाना है। 2027 के विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत दर्ज करने में आप सबकी भूमिका बेहद अहम होने वाली है।

इस शिष्टाचार मुलाकात में उनके साथ नव नियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक विनय गोयल, राजेंद्र नेगी, विकास तिवारी भी मौजूद रहे। सभी ने इस नई दायित्व हेतु विश्वास जताने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर श्री चौहान ने कहा, यह हम सब का सौभाग्य है कि सीएम धामी के विकासोन्मुख और जनकल्याणकारी सरकार के दौरान हमे पार्टी की सेवा का अवसर मिला है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन में दी जिम्मेदारी को हम सब पूर्ण क्षमता और कर्मठता से अंजाम देंगे। केंद्र और राज्य सरकार के कामों को जनता के मध्य नीचे तक पहुंचाएंगे और जनता को लाभांवित करवाने में मदद करेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने नई भूमिका के लिए सभी पदाधिकारियों को शुभकामना दी।

Related Articles

Back to top button