कांग्रेस सेवा दल द्वारा कांग्रेस मुख्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित
धामावाला व्यापार संघ और सेवादल ने भी की भागीदारी
देहरादून 15 अगस्त । कांग्रेस सेवा दल उत्तराखंड द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम कांग्रेस का मुख्यालय पर आयोजित किया गया। आज कांग्रेस भवन राजपुर रोड मुख्यालय पर कांग्रेस सेवा दल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता 79 वे स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए एकत्र हुए,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण माहरा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनमोहन शर्मा अतिरिक्त मुख्य संगठन उपाध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल उत्तराखंड ने किया। इस अवसर पर वंदे मातरम सभी ने गया और ध्वज को सलामी दी गई। सलामी के उपरांत ध्वज गीत गाया । प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करण माहरा ने संबोधित करते हुए कहा कि हम और आप सभी गौरवशाली हैं जो आज 79 स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं हमें आज विपक्षी दलों के साथ संघर्ष करना पड़ रहा है विपक्षी झूठ को जनमानस के बीच ऐसे फैला रहे हैं जैसे कोई मिठाई बांट रहे हो हम सब को इस झूठ बोलने वाले विपक्षी दलों को जनमानस के सामने सत्य का शांति के रूप में पर्दाफाश करना है,पंचायत चुनाव में विपक्षी दल खुले आम गुंडागर्दी कर रहे हैं। राहुल गांधी के साथ अत्याचार कर रहे हैं हमें उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ देना है हमारे देश को आजाद करने के लिए जिन लोगों ने अपनी शहादत दी हम उनको प्रणाम करते हैं जिनके नाम हम जानते हैं उनको हम प्रणाम करते हैं नमन करते हैं लेकिन जिनको हम नहीं जानते जिन्होंने शहादत दी उनको भी हम प्रणाम करते हैं मनमोहन शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को इस शुभ अवसर पर बेलपत्र का पौधा प्रीतम सिंह को आम का पौधा और सूर्यकांत धस्माना को अमरूद का पौधा भेंट किया गया और सभी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कांग्रेस से बदल के पदाधिकारी के लिए तुलसी के पौधे वितरित किए गए इस अवसर पर मनमोहन शर्मा, करण माहरा,प्रीतम सिंह, लालचंद शर्मा, सूर्यकांत धस्माना,गोपाल सिंह गढ़िया,अशोक मल्होत्रा, भास्कर चुग ,सावित्री थापा ,मंजू चौहान, इंदु ,गुड्डी, सुशीला ,शीला श्रीवास, चारु श्रीवास्तव,गुलाब सिंह,सूरज छेत्री,सविता गरिमा दोसानी,शीशपाल सिंह रावत,डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी, महेंद्र गुरुजी,जगदीश धीमान,मदनलाल प्रतिमा शर्मा,सुनीता प्रकाश कार्यक्रम के अंत में मनमोहन शर्मा ने बताया कि सेवा दल के द्वारा एक बैठक रखी गई जिसमें मनमोहन शर्मा ने सभी का सहयोग देने के लिए आभार प्रकट किया और 79 स्वतंत्रता दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी और उसके उपरांत कांग्रेस प्रकोष्ठ व्यापार मंडल अध्यक्ष द्वारा पलटन बाजार में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कांग्रेस सेवा दल के अतिरिक्त मुख्य संगठक /उपाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल उत्तराखंड मनमोहन शर्मा ने भागीदारी निभाई।
उसके उपरांत धामावाला व्यापार प्रकोष्ठ ने ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया।