उत्तर प्रदेशताज़ा खबरराष्ट्रीय

आज जिलेभर में धूमधाम एवं उल्लास से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, आज सुबह कलेक्ट्रेट में डीएम व पुलिस लाइन में एसपी करेंगे ध्वजारोहण, सभी सरकारी भवनों पर लहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज, शिक्षण संस्थाओं में होंगे देशभक्ति कार्यक्रम

शामली। भारत के राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस जनपद में धूमधाम एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा। डीएम अरविन्द कुमार चौहान कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण करेंगे वहीं पुलिस लाइन में एसपी रामसेवक गौतम राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी भवनों पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा वहीं शिक्षण संस्थाओं में भी कार्यक्रम के आयोजन होंगे।

जानकारी के अनुसार आज स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिलेभर में कार्यक्रमों के आयोजन किए जाएंगे जिसके लिए डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने कार्यक्रमों को निर्धारित किया है। आज सुबह साढ़े 8 बजे कलेक्ट्रेट में डीएम अरविन्द कुमार चौहान ध्वजारोहण करेंगे, इसके बाद राष्ट्रगान होगा। सुबह 9 बजे महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण होगा। साढ़े 9 बजे पुलिस लाइन में एसपी रामसेवक गौतम ध्वजारोहण करेंगे। सुबह 10 बजे सभी शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण किया जाएगा। जिला अस्पताल में मरीजों को फल व मिष्ठान का वितरण होगा। शिक्षण संस्थाओं में भी रंगारंग देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अलावा खेलकूद, साइकिल रेस, दंगल आदि के भी आयोजन होंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों के आश्रितों को भी सम्मानित किया जाएगा। वहीं स्कूलों में भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। बच्चों द्वारा देशभक्ति संबंधित कार्यक्रमों की रिर्हसल भी की गयी आज कार्यक्रमों में बच्चे अपनी सहभागिता करेंगे।

शहर को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया

शामली। नगर पालिका द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में शहर के मुख्य मार्ग को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है जिसके लिए कर्मचारी देर रात तक अपने काम में जुटे रहे। इसके अलावा नगर पालिका को भी सुंदर एवं आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

रिर्पोट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

Related Articles

Back to top button