राष्ट्रीय दृष्टि विकलांग व्यक्ति सशक्तिकरण संस्थान में राष्ट्रपति उद्यान का किया शिलान्यास
इन बच्चों को दया की नहीं, सहयोग की आवश्यकता है।
देहरादून। राष्ट्रीय दृष्टि विकलांग व्यक्ति सशक्तिकरण संस्थान में
अपने संबोधन के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति उद्यान का शिलान्यास किया। राष्ट्रपति उद्यान में राष्ट्रपति निकेतन, राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति उद्यान की जैव विविधता पर पुस्तक का विमोचन किया गया। राष्ट्रपति निकेतन के उद्घाटन के बाद यहां राष्ट्रपति मुर्मू का एक कार्यक्रम हो रहा है। वो यहां अपने जन्मदिन के अवसर पर गणमान्य लोगों से मिल रही हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में सभी का धन्यवाद करते हुए छात्रों को शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति ने बताया कि ये पहला मौका नहीं है जब वो अपना जन्मदिन दिव्यांगजनों के साथ मना रही हैं। इससे पहले 2023 में भी उन्होंने इसी तरह अपना जन्मदिन मनाया था। राष्ट्रपति ने सभी छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और इस बात पर जोर दिया कि इन बच्चों को दया की नहीं, सहयोग की आवश्यकता है। इनकी प्रतिभा को प्रकाशित करने में सभी को सहयोग देना है। ये केवल सरकार का नहीं बल्कि सभी लोगों का दायित्व है कि वो दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता बरतें और उनको सहयोग दें। राष्ट्रपति ने इस दौरान कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 दिव्यांग छात्रों के लिए समान अधिकार और समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देती है।