उत्तराखण्डधर्म-कर्म

नवरात्रि मे माता की आराधना कर राम नवमी पर किया हवन

देहरादून 06 अप्रैल। श्री शिव पार्वती मंदिर कुमार मंडी में चैत्र नवरात्रि के 8 दिनों तक चली माता की पुजा के बाद आज श्रीराम नवमी के उपलक्ष पर हवन किया गया।
पंडित अमन बर्थवाल ने नवग्रह का विशेष पूजन कराया एवम नवदुर्गा चालीसा पाठ किया गया। भक्तो ने माता के जयकारे लगा कर वातावरण गुंजायमान कर दिया। हवन कि पूर्ण आहुति की गई। प्रदेश की उन्नति और खुशहाली के लिए नवदुर्गा माता से प्रार्थना की। मंदिर सेवादारों ने माता का प्रसाद भक्तो में वितरित किया,जिसमें सभी सेवादारों का सहयोग रहा। इस अवसर पर मदन लाल प्रजापति, अशोक, मयंक प्रजापति,निखिल प्रजापति, सुमित प्रजापति, श्रीमहाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन राणा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल उप सचिव विनय प्रजापति, संगठन मंत्री आयुष जैन गौरव जैन राहुल माटा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button