भाजपा प्रत्याशी के पति ने नजफगढ़ विधानसभा की जनता के प्रति अपना आभार व्यक्त किया

0
53

नजफगढ़। गत दिवस दिल्ली विधानसभा के चुनाव  सम्पन्न हुए। नजफगढ़ विधानसभा में शांति पूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। 61% मतदान नजफगढ़ विधानसभा में हुआ। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी नीलम कृष्ण पहलवान दमदार प्रत्याशी के रूप में दिखाई दी। हर तरफ से भाजपा प्रत्याशी नीलम पहलवान के लिए जबरदस्त मतदान हुआ। महिलाओं व पुरुषों में बदलाव के लिए उत्साह दिखाई दिया। शांति पूर्ण चुनाव सम्पन्न होने पर व भाजपा के लिए मतदान करने पर भाजपा प्रत्याशी के पति व पूर्व पार्षद कृष्ण पहलवान ने सभी नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया व 8 फरवरी को विजयी होने का दावा भी किया। लगभग सभी एग्जिट पोल दिल्ली में भाजपा सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। ऐसा प्रतीत भी होता हुआ लग रहा है लगभग 50 सीटों पर भाजपा अपनी जीत दर्ज करती हुई दिखाई दे रही है। सच्चाई तो भविष्य के गर्भ में है जो परसों 8 फरवरी को सामने आयेंगी कि दिल्ली में किसकी सरकार बन रही है। अच्छी बात ये रही कि दिल्ली में छुटपुट घटना को छोड़कर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। नजफगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश है व इस बात की संतुष्टि हैं कि नजफगढ़ विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी नीलम पहलवान बड़े अंतराल से विजयी हो रही हैं।

रिर्पोट : – नजफगढ़ दिल्ली से सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।