उत्तराखण्डधर्म-कर्म

“नन्द के घर आनंद भयो” पर खूब झूमें भक्त

रूद्रप्रयाग 28 जनवरी। जखोली विकास खंड के उरोली ग्राम में राणा वन्धुओं के द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य शिवप्रसाद ममगांई नें कृष्ण अवतार की कथा में कहा शुद्ध सत्व से परिपूर्ण हम हो जांय और देवमयी बुद्धि हो जाय तो भगवान का अवतार आज भी हमारे जीवन में अनुकूल प्रस्थिति के रूप में हो जाता है।
मन की बगिया में सकारात्मक फूलों की खेती करना ही हितकारी है। जिसका मन पवित्र है, वो प्रकाशमान दिए के समान है जहाँ भी रहे अंधकार रूपी बुराई का नाश करता है। नाकामियां हमे अपनी गलती सुधारने और वापस दोगुनी ताक़त से सफल होने के लिए प्रेरित करती है।
अगर कोई आपकी उम्मीद पर जीता है तो आप भी उसके यकीन पर खरा उतरिए, क्योंकि इंसान उसी से उम्मीद रखता है जिसको वह सबसे करीब मानता है। जो दूसरों को जीतता है, वो पहलवान है,जो स्वयं को जीतता है,वह शक्तिशाली है।
इस अवसर पर श्रीमती दर्शनी देवी,दिग्विजय राणा, अंजली राणा, अजय राणा, विमला राणा, विजयपाल सिंह रावत,सुनिता देवी हुक्म सिंह राणा, भीमराज़ राणा,कान्ता राणा,राकेश राणा दरम्यान राणा,सुमेर सिंह राणा, ग्राम प्रधान डाक्टर संजय राणा,पूर्व प्रधान नर्मदादेवी ममगई,सोहनसिंह राणा, महावीर राणा,दिनेश सिंह रावत, दर्शन सिंह राणा, उदय सिंह राणा गौरव राणा पृथ्वी सिंह राणा रमेश सिंह राणा केदार सिंह राणा ममराज़ सिंह राणा आचार्य भानू ममगांई देवी प्रसाद ममगाई राम प्रसाद ममगाई आचार्य सन्दीप बहुगुणा सौकार सिंह राणा कृपाल सिंह राणा दर्शन सिंह राणा अंजलि देवी विमला राणा अनुराधा देवी सुधा राणा कान्ता देवि दीपा राणा लक्ष्मी राणा दर्शनी राणा राजेश्वरी देवी दिपेन्द्र तनुज वंश अर्नव राणा आदि श्रधालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button