उत्तराखण्ड

भाजपा उत्तराखंड महिला मोर्चा ने पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ निकाला केंडल मार्च

देहरादून 16 अगस्त । उत्तराखंड महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल के नेतृत्व में महानगर अध्यक्ष अर्चना बागड़ी की अध्यक्षता में पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ हुए जघन्य कृत्य के विरोध में मौन प्रदर्शन के साथ कैंडल मार्च निकाल कर अपना विरोध जताया।
जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि ममता सरकार में महिलाओं पर जो अत्याचार हो रहा है उसका उत्तराखंड पुरजोर विरोध करता है। पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ हुए जघन्य कृत्य के लिए उत्तराखंड की मातृशक्ति ममता सरकार को धिक्काराती है।
महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना बागड़ी ने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। उत्तराखंड महानगर महिला मोर्चा ममता बनर्जी के इस्तीफा की मांग करती हैं।विरोध प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री गीता रावत, महानगर महिला मोर्चा महामंत्री सुषमा कुकरेती,अनीता मल्होत्रा,सुमन सिंह,नीलू साहनी,रानी सैनी,दिव्य नेगी,बबली चौहान, सरस्वती बगवाड़ी,पूजा नोटियाल,किरन शर्मा,पिंकी बिष्ट,तारा देवी,अंशिता शर्मा, सुषमा जोशी,रीता विशाल,विनीता थापा,मधु डंगवाल,सारिका, नीरू, वैजयंती, नीतू, गोरी रोतेला सहित अनेक कार्यकत्री शामिल हुई।

Related Articles

Back to top button