दिल्ली। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को नियमित जमानत दे दी है। शराब घोटाले में जेल गए अरविन्द केजरीवाल को बहुत बड़ी राहत दी गई है। उनको तब तक राहत रहेगी जब तक उनके खिलाफ अपील नहीं की जाती है। एक लाख के मुचलके पर जमानत दी गई है। 21 मार्च को केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई थी। 2 जून को केजरीवाल ने जेल में सरेंडर किया था। ईडी ने कोर्ट में कहा है कि अभी सेक्शन 20 में केजरीवाल आरोपी है इनको जमानत ना दी जाये। कल आ सकते हैं अरविन्द केजरीवाल जेल से बाहर। आतिशी ने X पर पोस्ट करके सत्यमेव जयते लिख कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
Related Articles
पोकलेन मशीनों से यमुना का सीना चीर रहा खनन ठेकेदार, वैध पट्टे की आड़ में नियमों के विरुद्ध खनन करने का आरोप
53 minutes ago
महाशिवरात्रि – बागपत में तीन दिन रुट डायवर्जन, मेरठ-बागपत हाइवे सहित कई मार्ग रहेंगे बंद: जाने वैकल्पिक मार्ग
13 hours ago