उत्तराखण्डराजनीति

संविधान की हत्या करने पर उतारू हैं सत्ताधारी: माहरा

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में गोष्ठी आयोजित

देहरादून। भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती पर महानगर कांग्रेस के तत्वावधान में कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में गोष्ठी आयोजित की गयी।

 इस अवसर पर माहरा ने कहा कि आज बाबा साहेब उनके द्वारा रचित संविधान एवं संविधान के मूल्यों पर लगातार कुठाराघात किया जा रहा है। बाबा साहेब कांग्रेस पार्टी की अमूल्य धरोहर है। इस संतति को संजोकर रखना हम सबका दायित्व है। माहरा ने कहा कि आज जो लोग सत्ता में बैठें हैं वह लगातार संविधान की हत्या करने पर उतारू हैं। अंबेडकर जयंती के खास मौके पर महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि संविधान के निर्माता बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का व्यक्तित्व बहुत महान था। समाज में परिवर्तन लाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, दलितों के लिए वे किसी भगवान से कम नहीं हैं।  डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर सामाजिक भेदभाव को खत्म करने के लिए अभियान भी चलाया था। साथ ही महिलाओं, किसानों के अधिकारों का भी समर्थन किया करते थे। इस मौके पर महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, उपाध्यक्ष संगठन/प्रशासन मथुरा दत्त जोशी, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, नानकचन्द, रावत,  गोदावरी थापली, अनिल नेगी, आशा टम्टा, गोपाल दादर, डॉ. अरुण रतूड़ी, नीरज त्यागी, सीपी सिंह, अभिषेक तिवारी, संजय भारती, मोहन काला, अनूप पासी, मोहन थापली, अरुण सक्सेना, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button