उत्तराखण्डजनकल्याणकारी योजना

स्वच्छता मशाल मार्च के दौरान दिलाई गई स्वच्छता शपथ

उत्कृष्ट कार्य के लिए मातृशक्ति को किया गया सम्मानित

देहरादून। नगर निगम की ओर से स्वच्छ उत्सव 2023 के अंतर्गत शुक्रवार को स्वच्छता शपथ एवं स्वच्छता मशाल मार्च कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर निगम सभागार में आयोजित कायक्रम में विश्व विद्यालय, स्वयं सहायता समूह, स्कूल और अन्य समाज सेवी महिलाओं को शपथ दिला कर इसकी शुरुआत की गई। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के क्षेत्र में महिलाओं की ओर से किए जा रहे कार्य को समाज के आगे ले कर आना  तथा उन्हें सम्मानित और पुरस्कृत करना है। नगर निगम की ओर से 17 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उनके द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया।

नगर निगम की ओर से स्वच्छता मशाल मार्च का आयोजन किया गया जिसमे ग्राफिक एरा हिल वा डीम्ड युनिवर्सिटी के महिला समूह के साथ राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से प्रतिभाग किया गया। शहर को कचरा मुक्त बनाए रखने के लिए सभी ने एक साथ शपथ भी ली।  नगर आयुक्त मनुज गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इतने खराब मौसम में भी इस मशाल मार्च को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। उनके द्वारा भविष्य में भी नगर निगम द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए भी इसी तरह से सहयोग करने की अपील की गई। मेयर सुनील उनियाल गामा ने सभी को निगम सभागार में स्वच्छता शपथ दिलाई एवं शहर को इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में प्रथम स्थान दिलाने के लिए भी प्रेरित किया गया। सभी से अपने कचरे को अलग करना, गीले से खाद बनाने के बारे मे भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना, सहायक नगर आयुक्त शांति प्रसाद जोशी, मैनेजर विजय पाल सिंह नेगी, वेस्ट वॉरियर्स संस्था से नवीन कुमार सडाना व मिताली रावत मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button