उत्तराखण्ड

पेयजल की समस्या को लेकर सडकों पर उतरे ग्रामीण

थल हल्द्वानी मोटर मार्ग में डेढ़ घंटे किया सांकेतिक चक्का जाम

जनप्रतिनिधियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

बेरीनाग। तहसील मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर उडियारी गांव के ग्रामीण लंबे समय पानी से की समस्या से जूझ रहे थे। रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उडियारी गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने उडियारी नौलिंग गेट के पास खाली बर्तनों के साथ ग्राम प्रधान दीपा के नेतृत्व में जल निगम और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। चक्का जाम की सूचता मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व पुलिस बल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से जाम खोलने को कहा। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों और जल निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाने के बाद सांकेतिक जाम खोलने की बात कही। जल निगम के सहायक अभियंता मनोज कुमार मौके पर पहुंचे ग्रामीणों से शीघ्र गांव में पेयजल आपूर्ति करने की बात कही। ग्रामीणों ने सहायक अभियंता को जमकर खरी खोटी सुनाई। पेयजल समस्या का समाधान करने की बात लिखित में दिये जाने को तब जाकर ग्रामीणों ने डेढ़ घंटे के बाद सांकेतिक चक्का जाम खोला। प्रदर्शन में महिला मंगल दल और युवक मंगल दल के सदस्य सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।प्रदर्शन में ग्राम प्रधान दीपा देवी, उप प्रधान नंदन सिंह, पूर्व प्रधान मनोज सानी, हरीश चुफाल, योगेश सिंह, राजेन्द्र महरा, भूपेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, हयात सिंह, धनोली देवी सहित आदि मौजूद थे। प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार के माध्यम से सीएम को पांच सूत्रीय ज्ञापन भेजा।

जल निगम का फूंका पूतला

बेरीनाग। प्रदर्शन के ग्रामीणों ने पंचायत घर में बैठक बुलाई और जल निगम ओर सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव किया और पेयजल के लिए एक संघर्ष समिति बनाकर अगली रणनीति तय करने की बात कही। और जल निगम का पूतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button