उत्तराखण्डमहिला जगत

लाभार्थी महिलाओं के साथ महिला मोर्चा ने ली ‘सेल्फी’

महिलाओं के हित में अपने संकल्पों को पूरे कर रही है भाजपा सरकार: आशा

देहरादून। महिला मोर्चा केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की महिला लाभार्थियों से संपर्क करने के लिए सोमवार से देशभर में एक अभियान की शुरुआत की है।

देहरादून ग्रामीण के अंतर्गत विकासनगर में  भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्षा आशा नौटियाल के नेतृत्व में विकासनगर में एक करोड़ सेल्फी विद लाभार्थी अभियान की शुरुआत हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं के साथ एक करोड़ सेल्फी अभियान की शुरुआत की गयी। उन्हें आवास से लेकर रसोई गैस, शौचालय और बैंक खाते खोलने तक विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभों के बारे में जानकारी लेकर उनका फीडबैक लिया। महिलाओं को इनमें से किसी भी योजना का लाभ मिला है, तो पार्टी के सदस्य ने उनके साथ सेल्फी ली। भाजपा की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा आशा नौटियाल  ने कहा कि सेल्फी लेने की कवायद महिलाओं से जुड़ने के पार्टी के प्रयासों का हिस्सा है। उन्होने कहा कि  उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार 2.0 के केंद्रीय बजट में महिलाओं के लिए जो व्यवस्थाएं की गई हैं उससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी और उन्नति के पथ पर आगे बढ़ेंगी। प्रदेश की धामी सरकार ने सरकारी नौकरियों में 30 फ़ीसदी आरक्षण की व्यवस्था कर महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त किया है।  इस दौरान महिला लाभार्थियों के साथ लगभग एक लाख सेल्फी ली गई। अवसर पर इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कृष्णा तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान,जिला प्रभारी सुधा रावत, देहरादून महानगर अध्यक्ष अर्चना बागड़ी, ग्रामीण अध्यक्ष कृष्णा तोमर, प्रतिमा चौहान, प्रमीला बोहरा, अल्का जीना, उमा जोशी, प्रभा गढ़िया, लीला बोहरा, सुनीता मुरारी आदि अपने-अपने क्षेत्रों में सभी मंडलो के जिलाध्यक्ष व सभी पदाधिकारी,कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button