उत्तराखण्ड

बेरोजगारों पर लाठीचार्ज के विरोध में दी गिरफ्तारी

छात्रों की मांगों के समर्थन में लगातार छठे दिन भी जारी रहा कांग्रेस का प्रदर्शन

देहरादून। बेरोजगारों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में एवं बेरोजगार छात्रों की मांगों के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन लगातार छठे दिन भी जारी रहा। कार्यक्रम में भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं महिला कार्यकर्ताओं में प्रतिभाग किया। सचिवालय घेराव में कांग्रेसजनों की ओर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में गिरफ्तारी दी गई।

सचिवालय घेराव के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने कचहरी में शहीद स्मारक स्थित धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों को अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार बेरोजगार नौजवानों को गुमराह कर इस प्रदेश के भविष्य के साथ खिलवाड कर रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं के नाम पर मोटी फीस लेने के बाद निष्पक्ष परीक्षा कराने में राज्य सरकार पूरी तरह से असमर्थ नजर आ रही है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि धामी सरकार प्रचंड बहुमत के अहंकार में है, वह न तो बेरोजगारों की आवाज को सुनना चाहती है न ही विपक्ष की आवाज को लगातार पुलिस के दम पर छात्रों की जायज मांगों के समर्थन में हो रहे आंदोलन, प्रदर्शन को कुचलने का काम कर रही है। पूर्व हीरा सिंह बिष्ट व अन्य महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने भी एक स्वर में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की घोर निंदा करते हुए इसे सरकार एवं पुलिस प्रशासन का दमनात्मक एवं शर्मनाक रवैया बताया। कार्यक्रम का संचालन चन्द्रकला नेगी ने किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित, विधायक सुमित हृदयेश, उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी, यूथ अध्यक्ष सुमित्र भुल्लर, लालचन्द शर्मा, राजेन्द्र शाह, पीके अग्रवाल, संजय किशोर, मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, नजमा खान, नीलम रावत, नईस फातिमा, अनिता निराला, सुनिता प्रकाश, शशि सेमवाल, अंशुल त्यागी, रेखा ढीगंरा, पिया थापा, शकुन्तला शर्मा, विकास नेगी, विशाल मोर्य, लक्ष्मण नेगी, नवनीत सती, गिरीश पपनै, अनिता कोहली, सुशीला शर्मा, रामप्यारी, इमराना, आदि कार्यक्रम में सम्मलित हुए।

Related Articles

Back to top button