कोटद्वार में हुआ बजट पर चर्चा कर कार्यक्रम आयोजित
कोटद्वार। केंद्र की मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के तहत हर वर्ग के विकास को कार्य कर रही है। महिलाओं की उन्नति और प्रगति कैसे हो इस पर भी केंद्र सरकार का पूरा जोर है।
यह बात भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कही। शनिवार को कोटद्वार के जीआईसी स्कूल में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से बजट पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा ने महिलाओं को केंद्र के मोदी सरकार के 2023 24 के बजट की खूबियों को बताया। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा ने कहा कि अमृत काल के इस बजट में केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें प्रोत्साहित करने पर विशेष बल दिया है। उन्होंने कहा कि बजट में महिला बचत सम्मान पत्र की सौगात के माध्यम से 2 साल के लिए दो लाख की राशि पर 7.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर का प्रावधान किया गया है, स्वयं सहायता समूह के लिए सहायक नीतियों से महिला आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। उत्तराखंड में रेल सुविधाओ के विकास के लिए केंद्रीय बजट में 5004 करोड़ रूपये का प्रावधान किए जाने के लिए प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन जी का विशेष धन्यवाद और आभार। इससे निसंदेह राज्य में रेल सुविधाओं का विस्तार होगा। यात्री सुविधाओं में वृद्धि होगी।प्रदेश में 11 प्रमुख रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जाएगा। देहरादून और हरिद्वार रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय रूप भी दिया जाएगा। रेल सुविधाओ को लेकर किए गए प्रावधानों से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। वन स्टेशन वन प्रोडक्ट योजना राज्य के स्थानीय उत्पादों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रकीर्ण नेगी, मंडल अध्यक्ष भाबर पूनम खंतवाल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रीति कुलासरी, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी आशा बलूनी, महिला मोर्चा महामंत्री शशि केस्टवाल, आशा ध्यानी, उपाध्यक्ष नीना बेंजवाल, मंडल अध्यक्ष जयरीखाल सुनीता नेगी, मंत्री लक्ष्मी रावत, यशोदा नेगी, आदि मौजूद रहे।