उत्तराखण्डधर्म-कर्म

होली मिलन कार्यक्रम व सदस्यता अभियान चलाने पर विचार विमर्श

देहरादून। देवभूमि पत्रकार यूनियन, प्रदेश कार्यकारिणी की एक आपात बैठक यूनियन के प्रदेश मुख्यालय पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष  अनिल वर्मा की अध्यक्षता तथा डा. वी डी शर्मा के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में यूनियन की सदस्यता अभियान चलाने पर गहन चर्चा हुई। वहीं होली मिलन कार्यक्रम कराने की रूपरेखा भी तय की गई। संगठन के जनपदीय विस्तार किए जाने पर सभी उपस्थित सदस्यों ने सुझाव व विचार रखे। प्रदेश महासचिव डा. वी डी शर्मा व प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री एस एन उपाध्याय ने सदन को बताया कि सभी सदस्यों को माह अक्टूबर व नवम्बर में सूचित किया गया था कि वे 31 दिसंबर 2022 तक वर्ष 2022=2023 का वार्षिक शुल्क हर हाल में जमा करा दें। यदि उक्त शुल्क निर्धारित तिथि तक जमा नहीं कराएंगे तो उनकी सदस्यता समाप्त मानी जाएंगी। नया सदस्य बनने के लिए उनको नवीन सदस्यता प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि कई सदस्यों की सदस्यता शुल्क जमा न कराने के कारण विधिक रूप से समाप्त हो गई है। बैठक में महासचिव जी ने बताया कि बाहरी जनपदों के आई कार्ड कोरियर से भेजे जा चुके है। देहरादून के आई कार्ड प्रदेश मुख्यालय से लिए जा सकते हैं । बैठक में  अनिल वर्मा, डा. वीडी शर्मा, पंडित सुभाष चंद्र जोशी, एस एन उपाध्याय, राजेश भटनागर, गोपाल सिंघल, प्रदीप चौधरी, दीपक गुलानी, दीपक धीमान, सूर्य प्रकाश शर्मा, रजत शर्मा, शैलेश पोखरियाल, आदि मुख्यरूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button