उत्तराखण्ड

दाह संस्कार के लिए लाए गए शव उफानाई नदी में बहे।

हल्द्वानी। रानीबाग चित्रशिला घाट में दाह संस्कार को लाए गए 3 शव अचानक उफनाई गौला में बह गए। काफी ढूंढ़खोज के बाद भी बरामद नहीं किये जा सके।
जानकारी के अनुसार रविवार शाम हल्द्वानी के आसपास क्षेत्रों से 3 शव दाह संस्कार को रानीबाग चित्रशिला घाट लाए गए। सभी क्रियाकर्म के बाद दो शवों को चिता पर रखा गया, जबकि एक को चिता पर रखने की तैयारी चल रही थी। इतने में ही गौला में जलस्तर बढ़ गया और नदी का पानी अपने साथ 2 अधजले शवों व एक चिता पर दाह संस्कार को रखे शव को बहा ले गया।
वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। उन्होंने इसकी सूचना काठगोदाम थाना पुलिस और प्रशासन को दी। एसओ प्रमोद पाठक दल बल के साथ मौके पर पहुंचे, नदी में शवों को खोजा गया लेकिन सफलता नहीं मिली। एसओ ने बताया बारिश के चलते अभियान में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
इधर, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि नदी के आसपास अलर्ट घोषित किया गया है। इससे पहले दोपहर करीब 1 बजे बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा। शाम घने बादलों की दस्तक हुई और शाम 5 बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री व 26.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button