उत्तराखण्डबिज़नेस

अपर सचिव वित्त भारत सरकार एवं सेन्ट्रल प्रभारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर ने किया हिलान्स ग्रोथ सेन्टर का निरीक्षण।

रूद्रपुर 26 अगस्त। अपर सचिव वित्त भारत सरकार एवं सेन्ट्रल प्रभारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री सज्जन सिंह यादव शुक्रवार को रूद्रपुर स्थित हिलान्स ग्रोथ सेन्टर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने स्वंय सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों को देखा। इस दौरान उन्होने स्वंय सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रमणी दास से समूह द्वारा किये जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होने समूह के कार्यों की सराहना करते हुए स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को शुभकामनाऐं दी।
इस दौरान जिलाधिकारी युलग किशोर पंत, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, परियोजना निर्देशक डीआरडीओ हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी तारा ह्यांकी सहित अन्य अधिकारीगण व स्वंय सहायता समूह की महिलाऐं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button