अपराधउत्तराखण्ड

गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार

देहरादून 14 दिसंबर। गांजा तस्करी के आरोप में पटेलनगर थाना पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर रविंद्र यादव ने बताया कि ट्रांसपोर्टनगर से संगीता पत्नी राज किशोर साहनी मूल निवासी सिमरी, जिला दरभंगा, बिहार हाल निवासी झुग्गी निकट ट्रांसपोर्टनगर को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला से पुलिस ने एक किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। महिला के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button