उत्तराखण्डशोक
वरिष्ठ पत्रकार एवं राज्य आंदोलनकारी डॉ. हरिमोहन गोयल के आकस्मिक निधन पर जिला सूचना अधिकारी ने किया गहरा शोक व्यक्त
देहरादून-मसूरी 21 नवंबर । वरिष्ठ पत्रकार एवं राज्य आंदोलनकारी डॉ. हरिमोहन गोयल (62) के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं स्तब्ध करने वाला है। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। जिला सूचना अधिकारी देहरादून ने डॉ. गोयल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
ॐ शांति।