एक्सिडेंटउत्तराखण्ड

गूलर समेत तीन स्थानों पर हुए सड़क हादसों पर राज्यपाल डॉ. बिसेन ने जताया शोक

देहरादून,17 नवम्बर। राज्यपाल डॉ.ढाल सिंह बिसेन ने ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर टिहरी जनपद के गूलर, दोगी पट्टी तथा रुद्रप्रयाग जनपद के ऊखीमठ क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख एवं शोक व्यक्त किया है।

राज्यपाल ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

राज्यपाल डॉ. बिसेन ने दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

Related Articles

Back to top button