जौलजीबी में मनाया गया जनजाति गौरव दिवस
पिथौरागढ़ 15 नवम्बर 2026 । जौलजीबी के ऐतिहासिक मेला प्रांगण में समाज कल्याण विभाग पिथौरागढ़ और जिला जनजाति कल्याण विभाग पिथौरागढ़ के संयुक्त तत्वाधान में हर्षोल्लास के साथ जनजाति गौरव दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ कार्यक्रम के अध्यक्ष राजी जनजाति के प्रथम और धारचूला-मुनस्यारी विधानसभा के भूतपूर्व विधायक गगन सिंह रजवार ने अन्य अतिथियों के साथ धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जनजातीय समाज एवं उनके नायकों के साथ सीधे संवाद का लाइव प्रसारण किया गया। भारत सरकार द्वारा जनजातीय समाज के देश के प्रति योगदान को जनता के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए आजादी के अमृत्व महोत्सव के तहत सन् 2021 से 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजाति गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर निदेशालय जनजाति कल्याण उत्तराखंड ,देहरादून द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बलुवाकोट और राजकीय बालिका आश्रम पद्धति विद्यालय छारछुम के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।बालिका विद्यालय की छात्राओं ने वंदना एवं स्वागत गीत और बालक विद्यालय के छात्रों ने छोलिया लोक नृत्य प्रस्तुत किया। जनजातीय समुदाय के छात्र-छात्राओं ने राजी एवं भोटिया जनजाति की भाषाओं में गीत एवं कविताएं सुनाई।छात्रों ने मित्र राष्ट्र नेपाल की नेपाली भाषा में भी गीत प्रस्तुत किये। जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर जिला जनजाति कल्याण अधिकारी डॉ० डी०पी०एस० राठौर ने समस्त जनता को समाज कल्याण विभाग और जनजाति कल्याण विभाग द्वारा जनजातीय समाज के उत्थान के लिए चलाई जा रही महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जिससे जनजातीय समाज उनका लाभ उठा सके। इस अवसर पर समाज और विशेषकर जनजातीय समाज के गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया।
तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती शकुंतला दताल, तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित बाल कल्याण समिति पिथौरागढ़ की सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती लीला बनग्याल,अध्यक्ष व्यापार मण्डल जौलजीवी श्री धीरेंद्र धर्मशक्तु ,राजी जनजाति ग्राम खेतार कन्याल-डीडीहाट के प्रधान श्री कमल रजवार ,ग्राम दूती बगड़-धारचूला की प्रधान श्रीमती कल्पना अवस्थी,राजी जनजाति ग्राम चिफलतरा के प्रधान श्री भवानी राम, समाज सेविका श्रीमती विमला गर्खालआदि को जिला जनजाति कल्याण अधिकारी ,पिथौरागढ़ ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का चित्र,स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर समाज कल्याण और जनजाति कल्याण विभाग द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित राजी और भोटिया जनजाति की समस्त जनता के लिए लंच बॉक्स भी उपलब्ध कराये गये। कार्यक्रम में जिला जनजाति कल्याण अधिकारी,पिथौरागढ़ डॉ० डी०पी०एस० राठौर, समाज कल्याण अधिकारी पिथौरागढ़,सहायक समाज कल्याण अधिकारी धारचूला श्रीमती प्रियंका , राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बलुवाकोट के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार,छात्रावास प्रभारी नमित कुमार शर्मा, राजकीय बालिका आश्रम पद्धति विद्यालय छारछुम के प्रधानाचार्य अवधेश रावत, छात्रावास अधीक्षका दिव्या बिष्ट, मुनेश कुमार
, किशोर सिंह राणा,अरविंद नगन्याल,तथागत खंपा, संजय सिंह, टिकेंद्र भट्ट ,विक्रम मल्ल,त्रिलोक चंद्र,हिमांशु जोशी,कमलेश पांडेय,मनोज कुमार,अजय पांडेय,अंकिता आर्या,स्वाति ह्यांकी, रश्मि राणा,रतन रजवार,पूजा रजवार,विशु देवी,अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन शंकर दत्त भट्ट और करन सिंह थापा ने संयुक्त रूप से किया।