मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
डिफेंस कॉलोनी पहुंचकर स्वर्गीय बृजमोहन सिंह रावत की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित किए, शोक संतप्त परिजनों को बंधाया ढांढस
देहरादून 05 नवम्बर
। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून स्थित डिफेंस कॉलोनी पहुंचकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई स्वर्गीय बृजमोहन सिंह रावत की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं अन्य शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा दुःख की इस कठिन घड़ी में परिजनों को असीम पीड़ा सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।